Mahavatar Narsimha Box Office Collection: महावतार नरसिम्हा का जादू तीसरे हफ्ते भी कायम है और करोड़ों में कलेक्शन हो रहा है। महावतार इंडिया की पहली एनीमेशन मूवी है जिसने इतना ज्यादा कलेक्शन किया है। इस मूवी का कलेक्शन नॉर्मल दिनों में कम हो गया था लेकिन वीकेंड पर इसने फिर से धमाल मचा दिया है। आइए जानते है महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
महावतार नरसिम्हा मूवी थिएटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है और इसे बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन हो गए है। तीसरे शनिवार को इस मूवी ने पहले और दूसरे शनिवार से भी ज्यादा कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे रविवार को भी इसका कलेक्शन बहुत अच्छा हो रहा है। अगर ये मूवी इसी तरह कलेक्शन करती रही तो ये बहुत जल्दी 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 17

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है सबसे पहले इसके बारे में ही जान लेते है। महावतार नरसिम्हा मूवी ने 17वें दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे नए तक 11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसने 16वें दिन यानी शनिवार को 19.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Mahavatar Narsimha Box Office Collection
इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन किया है और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इस मूवी का दर्शकों में ऐसा क्रेज़ है कि तीसरे वीकेंड पर ये पहले और दूसरे वीकेंड से ज्यादा का कलेक्शन करती नज़र आ रही है। महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 156 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो महावतार नरसिम्हा ने दुनियाभर में 157 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से ये मूवी कलेक्शन कर रही है ये बहुत जल्दी 200 करोड़ का आंकड़ा भी क्रोस करने वाली है। इस एनिमेशन मूवी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है जिसकी वजह से 17वें दिन भी इसका कलेक्शन बहुत अच्छा हो रहा है।
Mahavatar Narsimha Weekly Box Office Collection
महावतार नरसिम्हा मूवी ने हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है उसका कलेक्शन कुछ इस तरह रहा है। महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते लगभग करोड़ 44 से ज्यादा और दूसरे हफ्ते 73 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
वीकेंड पर इस मूवी को बहुत अच्छा उछाल मिला है इसलिए इसके वीकेंड कलेक्शन पर भी 1 नज़र डाल लेते है। पहले वीकेंड पर महावतार नरसिम्हा ने सैकनिल्क के अनुसार 4 करोड़ 6 शनिवार को और 9 करोड़ 50 लाख रविवार को कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे वीकेंड पर इसने शनिवार को 15 करोड़ 40 लाख और रविवार को 23 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया है। अगर तीसरे वीकेंड की बात की जाए तो महावतार नरसिम्हा ने शनिवार को 19 करोड़ 45 लाख और रविवार को इसने ये पोस्ट लिखे जाने तक 11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।