Sumathi Valavu Box Office Collection: जानिए सुमति वलावु मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, अब तक कमा लिए इतने करोड़

Sumathi Valavu Box Office Collection: सुमति वलावु साउथ की एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। ये मूवी हर दिन अच्छा कलेक्शन कर रही है लेकिन वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिलता है। इस मूवी को दर्शकों का मिला जुला ही रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते है सुमति वलावु मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

साउथ की हॉरर कॉमेडी मूवी सुमति वलावु थिएटर में 1 अगस्त को रिलीस हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर रही है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन होने वाले है। ये एक मलयालम हॉरर कॉमेडी मूवी है जो वीकेंड पर दर्शकों को थिएटर में खींच ही लाती है। क्योंकि वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिलता है।

अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो सुमति वलावु ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 10.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इस मूवी ने दुनियाभर में 16.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके बजट की बात की जाए तो ये मूवी 5 से 6 करोड़ में बनी है और ये अपना बजट निकालकर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गयी है।

रिलीस के पहले 3 दिन ही इसका कलेक्शन 1 करोड़ से ऊपर आया है उनके बाद 1 करोड़ से नीचे ही रहा है। लेकिन दूसरे वीकेंड इसके कलेक्शन में फिर से अच्छा उछाल देखने को मिला है। इस मूवी ने 9वें दिन यानी शनिवार को 1 करोड़ 30 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं अगर इसके रविवार के कलेक्शन की बात की जाए तो ये इस दिन भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है और इसे छुट्टी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। 10वें दिन यानी रविवार को सुमति वलावु मूवी 1 करोड़ 50 लाख के आसपास कलेक्शन कर सकती है।