Saiyaara Box Office Collection: सैयारा मूवी थिएटर में अभी भी तहलका मचा रही है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर चौथा हफ्ता है और ये अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है। सैयारा 500 करोड़ क्लब में शामिल हो गयी है जो किसी भी रोमांटिक ड्रामा मूवी के लिए बहुत बड़ी बात है। आइए जानते है सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
सैयारा थिएटर में 18 जुलाई को रिलीस हुई है लेकिन इसका जलवा बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकार है। वीकेंड पर हमेशा इस मूवी के कलेक्शन में अच्छा उछाल आता है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन एक महीना होने वाला है लेकिन ये अभी भी दर्शकों को थिएटर में खींच कर ला रही है। इस मूवी की रोमांटिक कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है जिसकी वजह से मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो गयी है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 314.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी 35 से 40 करोड़ के बजट में बनी है और इसने इंडिया में ही अच्छी कमाई कर कई गुना कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो सैयारा ने दुनियाभर में अभी तक 519 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
सैयारा मूवी इंडिया में तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है लेकिन विदेशों में भी इसने दर्शकों को अपनी तरफ खींचा है और बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। जिसे तरह से ये मूवी कलेक्शन कर रही है ये जल्दी ही 550 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। क्योंकि अभी भी इसका कलेक्शन करोडों में ही आ रहा है।
अगर इसके वीकली कलेक्शन को देखा जाए तो सैयारा ने पहले हफ्ते सैकनिल्क के अनुसार 172.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते भी इसका कलेक्शन बहुत अच्छा हुआ है और इसने 107.75 करोड़ रुपये कमाए है। वहीं तीसरे हफ्ते काफी गिरावट देखने को मिली है लेकिन इसका कलेक्शन बहुत ही शानदार रहा है। सैयारा ने तीसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 28.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।