Thalaivan Thalaivii Box Office Collection: थलाइवन थलाइवी मूवी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर पर 15 दिन हो गए है लेकिन ये अभी भी दर्शकों को थिएटर में ला रही है। विजय सेतुपति की इस मूवी को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला है। आइए जानते है थलाइवन थलाइवी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Thalaivan Thalaivii Box Office Collection Day 15
थलाइवन थलाइवी मूवी थिएटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है और इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है। विजय सेतुपति की ये रोमांटिक कॉमेडी मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आई और इसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन भी किया है। थलाइवन थलाइवी मूवी ने 15 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 50 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
अगर इसके टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो थलाइवन थलाइवी मूवी ने अभी तक 50.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी 25 से 30 करोड़ के बजट में बनी है और ये अपना बजट निकाल कर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो थलाइवन थलाइवी मूवी ने दुनियाभर में 74.30 करोड़ का कॉलेक्शन कर लिया है।
थलाइवन थलाइवी मूवी ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 32.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे हफ्ते 17.23 करोड़ का कलेक्शन किया है।