Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की मूवी हरि हर वीरा मल्लू की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थम गई है। इस मूवी ने शुरू में तो अच्छा कलेक्शन किया लेकिन 11वें दिन तक आते आते इसके कलेक्शन 1 करोड़ से भी कम रह गया है। ये मूवी वीकेंड पर भी 1 करोड़ का आंकड़ा पर नहीं कर पा रही है। आइए जानते है हरि हर वीरा मल्लू ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टोटल कितना कलेक्शन कर लिया है।
Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day 11
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की हरि हर वीरा मल्लू मूवी थिएटर 24 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है। पहले हफ्ते इस मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया है लेकिन दूसरे हफ्ते इसका कलेक्शन बहुत कम हो गया है। हरि हर वीरा मल्लू ने 11वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 54 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
अगर इसके कलेक्शन को देखा जाए तो हरि हर वीरा मल्लू ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टोटल 82.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने 109.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी को शुरू में तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन दूसरे हफ्ते तक आते आते इसका कलेक्शन काफी कम हो गया है।
Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection Day Wise
हरि हर वीरा मल्लू ने प्रतिदिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है अब इसके बारे में भी जान लेते है।
रिलीस से पहले: 12.75 करोड़
पहले दिन: 34.75 करोड़
दूसरे दिन: 8 करोड़
तीसरे दिन: 9.15 करोड़
चौथे दिन: 10.6 करोड़
पांचवें दिन: 2.1 करोड़
छठे दिन: 1.75 करोड़
सातवें दिन: 1.3 करोड़
आठवें दिन: 46 लाख
9वें दिन: 28 लाख
10वें दिन: 44 लाख
हरि हर वीरा मल्लू ने 11वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 54 लाख का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते इसने बॉक्स ऑफिस पर 80.86 लाख का कलेक्शन किया है। लेकिन दूसरे हफ्ते में इसका कलेक्शन काफी कम होने वाला है।