Dhadak 2 Box Office Collection: बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा मूवी धड़क 2 थिएटर में दस्तक दे चुकी है। यह मूवी 2018 में आई धड़क मूवी की सिकुअल है। उस समय यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अभी यह सन ऑफ सरदार के साथ रिलीस हुई है और कलेक्शन के मामले में उससे काफी पीछे रह गयी है। आइए जानते है धड़क 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
धड़क 2 मूवी थिएटर में 1 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है जिसे शाजिया इकबाल ने डायरेक्ट किया है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात को जाए तो इसमें हमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नज़र आने वाले है। वहीं इसके पहले पॉर्ट को शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया था, जिसमें ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर लीड रोल में नज़र आये थे।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 8.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि 2018 में आई धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ का कलेक्शन किया था। यह मूवी 40 से 45 करोड़ के बजट में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
अगर धड़क 2 के डेली कलेक्शन को देखा जाए तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़, दूसरे दिन 3.75 करोड़ का वोलेक्शन किया है वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को धड़क 2 ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 1.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। धड़क 2 के साथ सन ऑफ सरदार भी रिलीस हुई है जिसने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 14.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।